दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस में 'ड्रेस कोड' पर बवाल

feature-top

सेंट स्टीफंस कॉलेज प्रशासन ने हाल ही में एक नया प्रशासनिक निर्देश जारी किया है l इसके तहत कॉलेज के मुख्य प्रशासनिक ब्लॉक, फैकल्टी रूम, डीन कार्यालय और कुछ अन्य विशिष्ट शैक्षणिक क्षेत्रों में छात्रों के शॉर्ट्स (आधी पैंट) पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है l प्रशासन का तर्क है कि कॉलेज परिसर की गरिमा और शैक्षणिक माहौल को बनाए रखने के लिए इन औपचारिक स्थानों पर शालीन पहनावा जरूरी है l कॉलेज प्रशासन के इस नए 'ड्रेस कोड' आदेश के खिलाफ छात्रों ने परिसर में तीखा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है l

 


feature-top