जयपुर : पानी टंकी पर NSUI नेताओं ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

feature-top

राजस्थान में लंबे समय से बंद पड़े छात्रसंघ चुनावों को दोबारा बहाल करने और दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जयपुर में गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास NSUI के तीन छात्र नेता पानी की टंकी पर चढ़ गए और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक सरकार छात्रसंघ चुनाव कराने का सकारात्मक फैसला नहीं लेती और उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।


feature-top