छ.ग : CGPSC मामले में टामन सिंह सोनवानी की ED कोर्ट में पेशी

feature-top

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले और कथित धांधली के मामले में गिरफ्तार पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को रिमांड अवधि समाप्त होने पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत में पेश किया गया। जांच के दौरान ईडी के हाथ कई महत्वपूर्ण डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य लगे हैं, जिनमें मोबाइल डेटा, व्हाट्सएप चैट्स और मनी ट्रेल से जुड़े रिकॉर्ड शामिल हैं। एजेंसी इन डिजिटल सबूतों के आधार पर टामन सिंह से मिली जानकारियों का मिलान कर रही है ताकि घोटाले में शामिल अन्य रसूखदारों और लेन-देन के नेटवर्क का पूरी तरह पर्दाफाश किया जा सके।


feature-top