"जब होना होगा तब होगा" : NCP गुटों के विलय पर बोले मंत्री छगन भुजबल

feature-top

महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी के दोनों गुटों के दोबारा विलय को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ एनसीपी (अजीत पवार गुट) नेता और राज्य सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि "जब होना होगा, तब होगा।" उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे राजनीतिक फैसलों में जल्दबाजी नहीं की जा सकती और वक्त आने पर ही सही निर्णय लिया जाएगा। भुजबल के इस बयान ने दोनों गुटों के संभावित एकीकरण को लेकर चल रही सियासी बहसों को और हवा दे दी है। 


feature-top