संसद में अमित शाह की गैर-मौजूदगी पर भड़के मल्लिकाार्जुन खड़गे

feature-top

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकाार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री अमित शाह की सदन से अनुपस्थिति और हालिया मुद्दों पर सरकार की कार्रवाई को लेकर तीखा हमला बोला। खड़गे ने तंज कसते हुए पूछा, "क्या किसी ने आपका मुँह सिल दिया है?" और सवाल उठाया कि दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और दिल्ली पुलिस CJP की कार्रवाई जैसे संवेदनशील मुद्दों पर गृह मंत्री सदन में आकर जवाब देने के बजाय खामोश क्यों हैं। उन्होंने संसद में विपक्ष की आवाज दबाने और सरकार की चुप्पी को लेकर तीखी आपत्ति जताई।


feature-top