आदिवासी कल्याण को रफ्तार: केंद्र सरकार जनजातीय इलाकों में चलाएगी 3 दिवसीय 'जन सुनवाई' अभियान

feature-top

केंद्र सरकार देश के सुदूर और आदिवासी बहुल इलाकों में कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और 'वेलफेयर डिलीवरी' को बढ़ावा देने के लिए एक बड़े अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत केंद्र सरकार द्वारा देश के चिन्हित जनजातीय क्षेत्रों में तीन दिवसीय विशेष 'जन सुनवाई' ड्राइव आयोजित करने की योजना बनाई गई है।

इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदायों की स्थानीय समस्याओं को सीधे सुनना और मौके पर ही उनका निवारण करना है। इस तीन दिवसीय ड्राइव के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी सीधे जमीन पर उतरेंगे। वे यह समीक्षा करेंगे कि आवास, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़ी केंद्रीय योजनाएं अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सुचारू रूप से पहुंच रही हैं या नहीं।


feature-top