गृह मंत्री अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक पुरस्कार से नवाजा

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया है। देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत करने में डोभाल के असाधारण योगदान, दूरदर्शी रणनीति और अटूट समर्पण के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने अजीत डोभाल की राष्ट्रसेवा की सराहना करते हुए उन्हें भारत की सुरक्षा रणनीति का प्रमुख स्तंभ करार दिया।


feature-top