यूपी विधानसभा में मायावती ने करी जनकल्याण मुद्दों पर चर्चा की सख्त मांग

feature-top

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के आगाज के बीच बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मायावती ने मांग की है कि सदन की कार्यवाही केवल औपचारिकता या राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित न रहे, बल्कि राज्य की जनता से जुड़े जमीनी और जनकल्याणकारी मुद्दों पर गंभीर चर्चा की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर राहत चाहती है और सरकार को इस सत्र में जनहित के फैसलों पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहिए।


feature-top