दुर्ग : 4.39 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में भिलाई की कांग्रेस पार्षद, पति और बेटे पर FIR दर्ज

feature-top

दुर्ग जिले के 4.39 करोड़ रुपये के जमीन धोखाधड़ी मामले में अदालत के सख्त आदेश के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने भिलाई नगर निगम की महिला पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह राजपूत और बेटे मानव चंद सिंह को आरोपी बनाते हुए विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई इस एफआईआर से जिले के राजनीतिक और भू-कारोबार से जुड़े गलियारों में हड़कंप मच गया है।


feature-top