हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास को बांग्लादेश HC से राहत, दो मुकदमों में मिली जमानत

feature-top

बांग्लादेश के हाईकोर्ट ने जेल में बंद हिंदू धर्मगुरु और अल्पसंख्यक अधिकार नेता चिन्मय कृष्ण दास को जानलेवा हमले और सरकारी काम में बाधा डालने से जुड़े दो मामलों में जमानत दे दी है। जस्टिस केएम ज़ाहिद सरवर और जस्टिस शेख अबू ताहेर की पीठ ने यह फैसला सुनाया। हालांकि, इस राहत के बावजूद वे फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे क्योंकि उनके खिलाफ देशद्रोह और हत्या समेत चार अन्य गंभीर आपराधिक मामले लंबित हैं। अदालत ने दो अन्य मामलों में जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 16 अगस्त की तारीख तय की है।


feature-top