कावेरी जल विवाद : तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

feature-top

कावेरी नदी के पानी के बंटवारे को लेकर दक्षिण भारत के दो पड़ोसी राज्यों—तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच का विवाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि कर्नाटक सरकार तय कोटे के अनुसार कावेरी नदी का पानी नहीं छोड़ रही है, जिससे राज्य में कृषि और पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो रहा है। तमिलनाडु ने सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप कर कर्नाटक को तुरंत निर्धारित मात्रा में जल प्रवाह सुनिश्चित करने का निर्देश देने की गुहार लगाई है।


feature-top