लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला संशोधन विधेयक

feature-top

लोकसभा में विपक्ष के भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़ा संशोधन विधेयक बिना किसी औपचारिक बहस के पास हो गया है। विपक्षी सांसदों के लगातार शोर-शराबे और आसन के समक्ष आकर नारेबाजी करने के बावजूद सरकार ने ध्वनिमत से इस महत्वपूर्ण बिल को पारित करा लिया। विधेयक पारित होने के तुरंत बाद पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया। इस बिल के संसद से पारित होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ेगी, जिससे लंबित मुकदमों के जल्द निपटारे में मदद मिलेगी।


feature-top