NEET-UG विवाद के बाद NTA ने सुरक्षा के लिए जारी किया ₹7.5 करोड़ का टेंडर

feature-top

NEET-UG परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक विवाद के बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने के लिए ₹7.5 करोड़ का टेंडर जारी किया है। इसके तहत नई दिल्ली के मिंटो रोड स्थित मुख्यालय, ओखला क्षेत्रीय कार्यालय, सर्वर रूम, स्ट्रांग रूम और संवेदनशील परीक्षा सामग्री की 24x7 सुरक्षा के लिए एक पेशेवर सुरक्षा एजेंसी तैनात की जाएगी। दो साल के इस अनुबंध में जीपीएस पेट्रोलिंग और बायोमेट्रिक अटेंडेंस जैसी अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा और चयन 'क्वालिटी एंड कॉस्ट बेस्ड सिलेक्शन' (QCBS) मॉडल पर होगा ताकि तकनीकी क्षमता को प्राथमिकता दी जा सके।


feature-top