कर्नाटक : कैबिनेट से बाहर किए जाने पर नेता दिनेश गुंडू राव ने जताई नाराजगी

feature-top

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान कैबिनेट से बाहर किए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दिनेश गुंडू राव ने गहरा दुख और निराशा व्यक्त की है। 6 बार के विधायक और पूर्व KPCC अध्यक्ष गुंडू राव ने कहा कि उन्हें हटाए जाने का कोई कारण नहीं बताया गया, जिससे वह आहत हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सालों तक पार्टी और राज्य की निष्ठापूर्वक सेवा करने के बावजूद उन्हें मंत्रिमंडल में जगह न देना निराशाजनक है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी हाईकमान से मांग की कि उन्हें बाहर करने की कोई ठोस वजह बताई जाए।


feature-top