कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी की 'सीता' वाली टिप्पणी पर BJP ने दर्ज कराई FIR

feature-top

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के विवादित बयान पर बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान राम ने अश्वमेध यज्ञ में माता सीता की मूर्ति रखी थी, लेकिन राम मंदिर पूजन में "पीएम मोदी की सीता कौन हैं?" उनके इस बयान को सनातन आस्था और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बताते हुए दिल्ली भाजपा (लीगल सेल) ने नई दिल्ली के डीसीपी को लिखित शिकायत सौंपकर आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।


feature-top