छ.ग हाईकोर्ट : न्यायिक व सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए ACP का आदेश जारी

feature-top

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (बिलासपुर) ने राज्य के न्यायिक अधिकारियों और सेवानिवृत्त न्यायिक अफसरों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आदेश के तहत न्यायिक अधिकारियों को एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (ACP) योजना का लाभ प्रदान करने की घोषणा की गई है। इस फैसले से वर्तमान में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ रिटायर्ड अफसरों के वेतनमान, पदोन्नति लाभ और पेंशन संरचना में सुधार होगा, जिससे उन्हें बड़ी वित्तीय राहत और सेवा संबंधी प्रोत्साहन मिलेगा।


feature-top