खैरागढ़ : शुभम के-मार्ट में खाद्य विभाग का छापा, पकड़ाया एडवांस डेट का सामान

feature-top

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित शुभम के-मार्ट में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक छापेमारी कर बड़ी गड़बड़ी का पर्दाफाश किया है। मार्ट में जुलाई महीने में ही ऐसे खाद्य उत्पाद बेचे जा रहे थे, जिन पर पैकेजिंग तिथि आने वाले अगस्त महीने की छपी हुई थी। एडवांस्ड पैकेजिंग की इस धोखाधड़ी और लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई करते हुए खाद्य अधिकारियों ने मौके से 38 पैकेट सामान जब्त (सीज) कर लिया है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं और मार्ट प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


feature-top