CM विजय के खिलाफ टिप्पणी : DMK MLA मार्कंडेयन ज़मानत पर रिहा

feature-top

तमिलनाडु की राजनीति में सिनेमा और सियासत का टकराव अब कानूनी मोड़ ले चुका है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के वरिष्ठ नेता और विलाथिकुलम से विधायक जी.वी. मार्कंडेयन को पुलिस कार्रवाई के बाद स्थानीय अदालत से जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मार्कंडेयन पर अभिनेता से राजनेता बने और 'तमिझागा वेत्री कड़गम' के प्रमुख थलपति विजय के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणी करने का आरोप है।


feature-top