महाराष्ट्र : शरद पवार गुट ने रद्द किए सभी प्रवक्ताओं के पद

feature-top

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने अपने संगठन ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी के सभी प्रवक्ताओं की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से रद्द (भंग) कर दिया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अगले आदेश तक प्रवक्ताओं का पूरा पैनल निष्प्रभावी रहेगा और नए चेहरों के साथ पुनर्गठन के बाद ही अधिकृत प्रवक्ताओं की सूची जारी की जाएगी।


feature-top