राष्ट्रीय हथकरघा दिवस : PM मोदी ने करी भारतीय हैंडलूम अपनाने की अपील

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर बधाई दी और भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत तथा उन पीढ़ियों के बुनकरों और कारीगरों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश की पारंपरिक कारीगरी को संजोकर रखा है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "आज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर, हम भारत की समृद्ध और जीवंत हथकरघा विरासत का जश्न मना रहे हैं। हम अपने बुनकरों और कारीगरों के कौशल, रचनात्मकता और समर्पण को भी सलाम करते हैं। पीढ़ियों से उन्होंने हमारी परंपराओं को संजोया और समृद्ध किया है।"


feature-top