डोंगरगढ़ : BJP पार्टी ने भंग की मंडल इकाई, 5 नेता पार्टी से निष्कासित

feature-top

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में अनुशासनहीनता और भीतरी कलह पर कड़ा रुख अपनाते हुए डोंगरगढ़ बीजेपी मंडल इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इसके साथ ही, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 5 वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और जल्द ही डोंगरगढ़ मंडल में एक नई और एकजुट टीम का गठन किया जाएगा।


feature-top