तमिलनाडु : विजय की परिसीमन बैठक का बहिष्कार करेगी DMK

feature-top

तमिलनाडु में परिसीमन के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। अभिनेता से नेता बने विजय द्वारा बुलाई गई बैठक का डीएमके ने बहिष्कार करने का फैसला किया है। DMK ने इस बैठक को "दिखावा" करार देते हुए इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया।

बैठक का उद्देश्य तमिलनाडु के सांसदों के साथ परिसीमन प्रक्रिया और इससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना बताया जा रहा है। DMK का आरोप है कि इस तरह की बैठकों से वास्तविक चिंताओं का समाधान नहीं होगा, जबकि विजय की पार्टी इसे राज्य के हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बता रही है।


feature-top