असम : बाढ़ से अब तक 98 की मौत, 1.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित

feature-top

असम में बाढ़ से 1.55 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हैं और एक और मौत के साथ इस साल बाढ़ से मरने वालों की संख्या 98 हो गई है। राज्य के पूर्वी हिस्से के चार सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िलों में स्थायी पुनर्वास के लिए फंड जारी करने की प्रक्रिया तेज़ करने के मकसद से, सरकार रविवार से बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन शुरू करेगी, जबकि अभी भी 13 ज़िले बाढ़ से प्रभावित हैं।


feature-top