स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास में तोड़फोड़, विदेश मंत्रालय ने जताया कड़ा विरोध

feature-top

स्लोवेनिया की राजधानी ल्युब्लियाना स्थित भारतीय दूतावास परिसर में भारत-विरोधी तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और क्षति पहुँचाने की घटना सामने आई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे विएना कन्वेंशन के तहत राजनयिक परिसरों की सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन बताया है। भारत ने नई दिल्ली और ल्युब्लियाना दोनों स्तरों पर स्लोवेनियाई अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को सख्ती से उठाया है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा दोषियों को जवाबदेह ठहराने की मांग की है।


feature-top