₹2,000 करोड़ के चिट-फंड घोटाले में ED का प्रहार : 182 बैंक खाते फ्रीज, 1 करोड़ कैश बरामद

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय के भुवनेश्वर जोनल ऑफिस ने वेलफेयर बिल्डिंग्स एंड एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड (WBEPL) द्वारा संचालित ₹2,000 करोड़ के मल्टी-स्टेट चिट-फंड घोटाले में बड़ा एक्शन लिया है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के हजारों निवेशकों से अवैध रूप से पैसे जुटाने वाली इस कंपनी के खिलाफ ED ने विशाखापट्टनम और हैदराबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान ₹1.01 करोड़ नकद, 6 लग्जरी गाड़ियां और संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए गए, साथ ही कंपनी व इसके निदेशकों के 182 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है।


feature-top