सुप्रीम कोर्ट में संभल मस्जिद सर्वे विवाद याचिका पर सुनवाई टली

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई टाल दी है। संभल जामा मस्जिद कमेटी ने सर्वे के आदेश के खिलाफ ये याचिकाएं दायर की थीं। सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी धार्मिक स्थलों पर नए केस पर सुनवाई करने से कोर्ट को रोक दिया था। यह आदेश प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिया गया था। हाई कोर्ट ने सर्वे के खिलाफ मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज कर दी थी।


feature-top