कलकत्ता HC : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को 31 अगस्त तक गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा

feature-top

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। अदालत ने केंद्रीय जांच एजेंसियों (ED/CBI) की दंडात्मक कार्रवाई और गिरफ्तारी से उन्हें दी गई अंतरिम राहत की अवधि को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद एजेंसियों को अभिषेक बनर्जी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से रोक दिया गया है, हालांकि मामले में आगे की सुनवाई जारी रहेगी।


feature-top