कोलकाता : सरकारी स्कूल की 31 छात्राएं बीमार, अस्पताल में भर्ती

feature-top

कोलकाता के श्यामबाजार स्थित एक सरकारी बालिका विद्यालय और हॉस्टल की कम से कम 31 छात्राएं अचानक उल्टी, पेट दर्द और जी मिचलाने की शिकायत के बाद बीमार पड़ गईं। सभी प्रभावित छात्राओं को तुरंत आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। परिजनों ने मिड-डे मील और हॉस्टल के दूषित पानी को बीमारी की मुख्य वजह बताया है।


feature-top