'कपड़े पहनकर बैठा करें' : AAP विधायक अनिल झा के वायरल वीडियो पर CM रेखा गुप्ता का तंज

feature-top

आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के फॉर्म पर हस्ताक्षर करते समय अपने घर के बाहर केवल बनियान और शॉर्ट्स में बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान कई महिलाएं भी कागजात पर दस्तखत करवाने के लिए कतार में खड़ी थीं। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधायक के आचरण को शर्मनाक बताया और कहा कि जनप्रतिनिधियों को कम से कम महिलाओं के सामने मर्यादा का पालन करते हुए उचित कपड़े पहनने चाहिए।


feature-top