राजनांदगांव : DMF घोटाले में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई बड़े नाम रडार पर

feature-top

छत्तीसगढ़ के चर्चित जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। ED की अलग-अलग टीमें सुबह से ही घोटाले से जुड़े संदिग्धों, कारोबारियों और ठेकेदारों के आवास व कार्यालयों पर दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं। रेड की इस कार्रवाई से राजनांदगांव और प्रदेश के प्रशासनिक व राजनीतिक गलियारों में भारी हड़कंप मच गया है।


feature-top