आरजी कर केस : पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष गिरफ्तार, सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप

feature-top

कोलकाता के चर्चित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल रेप-मर्डर मामले में सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक निर्मल घोष को गिरफ्तार कर लिया है। निर्मल घोष पर आरोप है कि उन्होंने वारदात के बाद पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर पीड़िता के शव का आनन-फानन में और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने में मुख्य भूमिका निभाई थी ताकि महत्वपूर्ण सबूतों को मिटाया जा सके।


feature-top