राहुल ने RSS-BJP को ‘जोकरों का झुंड’ कहा

feature-top

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय सम्मेलन  को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आरएसएस पर अब बड़े पूंजीपतियों का पूरी तरह से "कब्जा" हो चुका है और यह संगठन छोटे भारतीय व्यवसायों के अपने वास्तविक सामाजिक आधार से बहुत दूर चला गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से खुलकर अपने विचार रखने का आह्वान करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि किसी को भी अपनी बात कहने से डरना नहीं चाहिए। उन्होंने संघ को एक "कायर ताकत" करार देते हुए कहा, "भारत में आज बहुत से लोग कायरों जैसा बर्ताव कर रहे हैं। हमें इस कायर ताकत का डटकर सामना करना होगा।"

राहुल गांधी ने आगे सवाल उठाया कि लोगों को उस संगठन से डरने की क्या जरूरत है जिसे उन्होंने "जोकरों" और "मसखरों" का समूह बताया। उन्होंने दावा किया कि इस समूह को भारत के गहरे दर्शन, संस्कृति और इतिहास की बेहद कम समझ है।


feature-top