लियोनेल मेस्सी केरल दौरा मामला: खेल विभाग की रिपोर्ट के बाद, जांच के आदेश

feature-top

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने स्पष्ट किया है कि पिछली एलडीएफ सरकार के समय फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेस्सी और अर्जेंटीना की टीम को राज्य में लाने की योजना में हुए वित्तीय घोटालों और नियमों के उल्लंघन की बहु-एजेंसियों से गहन जांच कराई जाएगी। 

कैबिनेट बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विभाग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में बेहद गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिसे सरकार पूरी गंभीरता से ले रही है।

मामला क्या था?

साल 2024 में तत्कालीन एलडीएफ सरकार के खेल मंत्री वी. अब्दुर्रहीमान ने दावा किया था कि साल 2025 में फीफा वर्ल्ड कप विजेता अर्जेंटीना की टीम और लियोनेल मेस्सी को कोच्चि में एक प्रदर्शनी मैच खेलने के लिए केरल लाया जाएगा। इसके लिए अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन को ₹130 करोड़ से अधिक का भुगतान करने और कुल प्रोजेक्ट ₹250 करोड़ का होने का दावा किया गया था। हालांकि, यह पूरा दौरा रद्द हो गया और मेस्सी की टीम केरल नहीं आई, जिसके बाद खेल विभाग ने इस कथित घोटाले की जांच शुरू की थी।


feature-top