प्रज्वल रेवन्ना का VIP ट्रीटमेंट खत्म, भेजे गए जनरल सेल

feature-top

रेप केस में उम्रकैद की सज़ा काट रहे पूर्व MP प्रज्वल रेवन्ना दो साल से बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में आम कैदियों से अलग रह रहे थे। वह आरामदायक इंतज़ाम अब खत्म हो गया है।

सेंट्रल क्राइम ब्रांच की रेड के दौरान रेवन्ना के पास से एक मोबाइल फ़ोन और एक पेन ड्राइव मिलने के बाद उन्हें VIP सेल से जनरल सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। डिवाइस में अश्लील वीडियो मिले थे, जिससे यह जांच शुरू हो गई है कि वे उनके बैरक तक कैसे पहुंचे।


feature-top