छ.ग : CGMSC पर लगा 1 लाख का जुर्माना सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन को बड़ी राहत देते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसके तहत कॉर्पोरेशन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने पाया कि यह जुर्माना अनुचित था, जिसके बाद उसने हाईकोर्ट के आदेश को पलटते हुए CGMSC पर लगे 1 लाख रुपये के जुर्माने को पूरी तरह से माफ कर दिया।


feature-top