स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली HC और एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

feature-top

15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया, जब दिल्ली हाई कोर्ट और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। धमकी मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और दोनों परिसरों में गहन सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। 


feature-top