अमरावती लैंड केस : CM चंद्रबाबू को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट कायम, HC की याचिका खारिज

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और मंत्री पी. नारायण को बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने अमरावती लैंड पूलिंग मामले (2021) में दोनों नेताओं के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने के आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। CJI सूर्या कांत की अगुवाई वाली पीठ ने टिप्पणी की कि "राजनीतिक लड़ाइयां अदालत में नहीं लड़ी जानी चाहिए" और हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया।


feature-top