कोलकाता : CBI गिरफ्तारी के बाद घिरे निर्मल घोष, कोर्ट परिसर में फेंके गए अंडे

feature-top

आरजी कर मेडिकल कॉलेज पीड़िता के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने के मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष पर कोर्ट परिसर में प्रदर्शनकारियों ने अंडे फेंके। जब उन्हें सियालदह कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा था, तब उग्र भीड़ ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और अंडे फेंककर विरोध दर्ज कराया। सीबीआई का आरोप है कि निर्मल घोष ने पीड़िता के शवदाह में संदिग्ध जल्दबाजी दिखाई थी।


feature-top