पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई हुई सार्वजनिक

feature-top

पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी कलह उस समय सार्वजनिक मंच पर खुलकर सामने आ गई, जब खन्ना के पास इस्सरू में आयोजित एक पार्टी रैली राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गई। इस रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के एक टिकट वाले रुख पर सीधे तौर पर निशाना साधा।

राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग के खिलाफ पार्टी के बड़े धड़े की खुली लामबंदी के रूप में देखा जा रहा है।

वडिंग नदारद, चन्नी और रंधावा ने मिलाया हाथ

इस महत्वपूर्ण रैली की सबसे खास बात यह रही कि इसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा एक साथ मंच साझा करते नजर आए। वहीं दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग इस पूरे आयोजन से पूरी तरह नदारद रहे। वडिंग की अनुपस्थिति ने राज्य में कांग्रेस के भीतर बढ़ती गुटबाजी और नेतृत्व की जंग पर मुहर लगा दी है।


feature-top