तमिलनाडु राजनीति में मर्यादा तार-तार; भाजपा नेता नैनार नागेंद्रन का विवादित बयान

feature-top

तमिलनाडु की राजनीति में चल रही सियासी जंग अब मर्यादा की सीमाएं लांघकर व्यक्तिगत कीचड़ उछालने के स्तर पर पहुंच गई है। बीजेपी नेता नैनार नागेंद्रन के एक बेहद विवादित और निजी बयान ने पूरे राज्य के राजनीतिक गलियारों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है, जिसकी मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कज़गम और कैबिनेट मंत्रियों ने कड़ी निंदा की है।

पूरा विवाद और विजय का बयान?

दरअसल, इस सियासी घमासान की शुरुआत मुख्यमंत्री और TVK चीफ सी. जोसेफ विजय के उस बयान से हुई थी, जिसमें उन्होंने द्रमुक  नेता उदयनिधि स्टालिन को घेरते हुए उनके पिता एम.के. स्टालिन की पुरानी चुनावी हार का जिक्र किया था और तंज कसते हुए पूछा था कि "तुम्हारे पिता कहाँ हैं?" विजय के इस हमले के बाद राज्य में DMK और TVK के बीच जुबानी जंग तेज थी।

"घर पर माँ से पूछकर ही पता चलेगा..." — नैनार नागेंद्रन

इस विवाद में कूदते हुए बीजेपी नेता नैनार नागेंद्रन ने मर्यादा की सारी सीमाएं पार कर दीं। उन्होंने विजय के बयान पर पलटवार करते हुए सार्वजनिक रूप से कहा:

"विधानसभा में कुछ लोग पिता को ढूंढ रहे हैं। लेकिन घर पर माँ से पूछकर ही पता चल सकता है कि पिता कौन है। अगर विधानसभा में उन्हें ढूंढा जा रहा है तो कौन बताएगा? यह मौजूदा सरकार की हालत है।"

नागेंद्रन के इस बयान को सीधे तौर पर मुख्यमंत्री विजय की मां और परिवार के प्रति एक भद्दी और व्यक्तिगत टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है।

 


feature-top