शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को महाराष्ट्र FDA का कारण बताओ नोटिस

feature-top

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने विमल इलायची के विज्ञापन में काम करने को लेकर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आईएएस तुकाराम मुंधे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के तहत एफडीए का मानना है कि यह विज्ञापन अभियान असल में प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू उत्पादों का एक 'सरोगेट' या अप्रत्यक्ष प्रचार हो सकता है; इसके साथ ही तीनों सितारों को 15 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का अल्टीमेटम दिया गया है।


feature-top