हैदराबाद : ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं के हिंसक झड़प में 7 छात्र घायल, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

feature-top

EFLU कैंपस में ABVP और NSUI छात्र संगठनों के बीच झड़प हुई, जिसमें सात छात्र घायल हो गए। यह विवाद हॉस्टल की सुविधाओं और कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर ABVP के विरोध-प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ। NSUI ने ABVP पर जातिवादी टिप्पणी करने और मारपीट का आरोप लगाया, जबकि ABVP ने हंगामे का हवाला दिया। पुलिस ने मामले दर्ज किए और दोनों छात्र संगठनों के सदस्यों को गिरफ्तार किया। 


feature-top