हरियाणा में सील हुआ खनौरी बॉर्डर : किसानों का फिर दिल्ली कूच

feature-top

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के बैनर तले किसानों के प्रस्तावित दिल्ली पैदल मार्च को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने पंजाब-हरियाणा के खनौरी-दाता सिंह वाला बॉर्डर पॉइंट को पूरी तरह सील कर दिया है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए बॉर्डर पर कंक्रीट के बोल्डर, कटीले तार और 5-लेयर की मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग लगा दी है ताकि किसानों को आगे बढ़ने से रोका जा सके।


feature-top