रांची में छात्रों का भारी बवाल: सीएम हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले फूंके

feature-top

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के खिलाफ राजधानी रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। रविवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने सड़कों पर उतरकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के पुतले फूंके। 

नाराज छात्रों ने विरोध जताते हुए इन नेताओं की तुलना "मरे हुए लोगों" से की और आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह उग्र प्रदर्शन ऐसे समय पर हुआ है जब राज्य सरकार ने आंदोलनकारी छात्रों को आज सोमवार को दोबारा बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।


feature-top