राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज: 'देखो तुम्हारी टेस्टिंग एजेंसी ने क्या किया'

feature-top

UGC-NET परीक्षा के तीन पेपर रद्द होने और री-एग्जाम की घोषणा के बाद NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सीधे तौर पर पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा, "मोदी जी, देखिए आपके NTA ने अभी क्या किया है"

बता दें कि देश भर के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती और PhD प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होने वाली इस पात्रता परीक्षा के तीन बड़े पेपर रद्द होने से अब पूरा शैक्षणिक सत्र प्रभावित होने की आशंका है। NTA ने क्वेश्चन पेपर्स में कई गंभीर गलतियों की शिकायतें मिलने के बाद इन परीक्षाओं को नए सिरे से आयोजित करने का फैसला किया है।


feature-top