उज्जैन महाकाल में बड़ा हादसा: नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान मची भगदड़, कई श्रद्धालु घायल

feature-top

धार्मिक नगरी उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के मंदिर में सोमवार को दर्शन के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई। साल में केवल एक बार नागपंचमी के दिन खुलने वाले इस ऐतिहासिक मंदिर में बाबा नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक अव्यवस्था फैलने से कई भक्तों के घायल होने की खबर है।

हादसे में घायल हुए एक श्रद्धालु ने बताया कि दर्शन के दौरान अचानक प्रशासन द्वारा भक्तों की कतार को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। इस वजह से कतार में पीछे खड़े लोगों का दबाव लगातार बढ़ता गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद जैसे ही अचानक बैरिकेड्स को खोला गया, बेकाबू भीड़ आगे की ओर भागी। इस अफरा-तफरी में लोहे के भारी बैरिकेड्स और वहां लगा एक बड़ा टेंट श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गया, जिससे कई लोग नीचे दब गए और चोटिल हो गए।


feature-top