जगदलपुर : 5वीं वाहिनी 3 करोड़ के घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

feature-top

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित 5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) की कर्मचारी कल्याण साख समिति में हुए 3 करोड़ रुपये के गबन मामले में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान पुलिस ने गबन और वित्तीय अनियमितता में संलिप्तता पाए जाने पर 5वीं वाहिनी के एक और प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जारी जांच के तहत फर्जी दस्तावेजों व खातों का ब्योरा खंगाला जा रहा है और आने वाले दिनों में कुछ और पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है।


feature-top