झारखंड : परीक्षा धांधली मामले में JSSC कार्यालय में CID की रेड

feature-top

झारखंड में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और CGL परीक्षा में धांधली व पेपर लीक के आरोपों को लेकर सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी की टीम ने रांची स्थित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के दफ्तर में छापेमारी की और आयोग के सचिव से पूछताछ के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की। यह कार्रवाई राज्य में छात्रों द्वारा पिछले कई दिनों से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बीच हुई है।


feature-top