AAP नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार

feature-top

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सत्येंद्र जैन को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के सियासी गलियारों में एक बार फिर भारी हलचल तेज हो गई है। 

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर में गड़बड़ी का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी ने यह कार्रवाई दिल्ली जल बोर्ड में हुए कथित घोटाले के मामले में की है। सत्येंद्र जैन पर दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के टेंडरों में कथित अनियमितताएं और भ्रष्टाचार बरतने के आरोप हैं। इस मामले में एसीबी ने पहले एफआईआर दर्ज की थी, जिसकी समानांतर जांच प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है।


feature-top