CJP की केंद्र सरकार को बड़ी चेतावनी, छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर दी डेडलाइन

feature-top

नीट (NEET) पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में विसंगतियों के खिलाफ आंदोलन चलाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपने तेवर बेहद कड़े कर लिए हैं। सीजेपी  के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्र सरकार को सीधे तौर पर अल्टीमेटम (चेतावनी) जारी करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'संसद चलो' मार्च और देश के अन्य हिस्सों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज की गई एफआईआर को वापस लेने के मामले में सरकार देश के युवाओं को “धोखा देने की कोशिश” कर रही है। 

'दो दिन' की बड़ी चेतावनी और टालमटोल के आरोप
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि वे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करें। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार इस मामले में कोर्ट के भीतर 'डिले टैक्टिक्स' (मामले को लटकाने और टालने की रणनीति) अपना रही है। सीजेपी ने मांग की है कि बिना किसी और देरी के छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमों को तुरंत हटाया जाए, अन्यथा सरकार को युवाओं के बड़े आक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। 


feature-top
feature-top
feature-top